आँल इंडिया इमाम एसोशिएशन के कार्यक्रम में उपस्थित:- झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख
शनिवार, 24 अगस्त 2024
Comment
पाकुड़: शनिवार को समय सुबह 11 बजे ऑल इंडिया इमाम एसोशिएशन के कार्यक्रम कोलकाता ईकबालपुर लायोला उच्च विद्यालय संलग्न में हुई ! मंच का संचालन आँल इंडिया इमाम एसोशिएशन के अध्यक्ष मौलाना बाकिबिल्ला मोल्ला ने किया! उक्त सभा में विशिष्ट अतिथि- पूर्व राज्य सभा संसद व पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष इमरन हसन उर्फ अहमद हसन ( कलम पत्रिका के एडिटर), तृणमूल कांग्रेस पार्टी के राज्य संपादिका माननीया प्रियदर्शनी हाकिम ,माननीय निजामद्दिन साम्स कोलकाता कारपोराशन के वार्ड सदस्य तथा आँल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख ( अधिवक्ता ) जी ने Save Drive, Save Life महत्वपूर्ण कार्यक्रम मे हीट एण्ड रण के बारे मे कानूनन विस्तार पूर्वक बातों को रखा! मो0 आसराफुल शेख ने वे भी कहाँ कि इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्ष 2016 में धरातल पर चालू कराई हैं ! समाज के लोग सोचते हैं कि मोलवी,मौलाना लोग सिर्फ मसजिद में नमाज पढा़ते हैं! समाज में सर्वागीण विकास के लिए आँल इंडिया इमाम एसोशिएशन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाते आ रहे हैं ! सैकड़ों मोटरसाइकिल चालको के बीच हेलबेट बाटा गया और 18 वर्ष के कम आयु के बच्चों को मोटरसाइकिल नहीं चलाने की नसीहत दी ! खासकर कम आयु के बच्चे काफी ज्यादातर दुर्घटना का शिकार होते हैं! सभी से आग्रह है कि अपने -अपने बच्चे पर विशेष ध्यान रखे तभी बेटा व बेटी सुरक्षित रहेगी !
0 Response to "आँल इंडिया इमाम एसोशिएशन के कार्यक्रम में उपस्थित:- झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख"
एक टिप्पणी भेजें