अबूआ आवास के लिए बने नए नियम को लेकर मुखिया संघ ने किया विरोध
शनिवार, 24 अगस्त 2024
Comment
पाकुड़ : लड्डू बाबू आम बगान में मुखिया संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष विकास गोंड की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान अबुआ आवास योजना को लेकर बने नये नियम को लेकर सभी मुखिया ने नाराजगी व्यक्त की। मुखिया संघ के अध्यक्ष ने बताया कि अबुआ आवास को लेकर जिले के प्रत्येक पंचायत से ग्रामसभा द्वारा चयनित अबुआ आवास लाभुकों का सूची प्रखंड कार्यालय में जमा करने के पश्चात लाभुकों का रिकॉर्ड फाइल बनाकर जमा कर दिया गया है। अबतक लाभुकों को ग्रामसभा द्वारा चयनित करके ही आवास योजना का लाभ दिया जा रहा था। परंतु सरकार द्वारा नये नियम के तहत अब पीडब्लूएल सूची के आधार पर क्रमांक के अनुसार लाभुकों को आवास आवंटित की जाएगी। ये पीडब्लूएल की सूची ग्रामसभा से नहीं बल्कि विभाग की ओर से बनाया गया है। ऐसे में क्रमांक के हिसाब से अबुआ आवास बनने से अति आवश्यकता वाले लाभुक आवास योजना से वंचित रह जाएंगे। सभी मुखिया ने एक स्वर में सरकार से मांग की है कि ग्रामसभा के दौरान चयनित किए गए लाभार्थियों को ही आवास योजना का लाभ मिले। इससे अति आवश्यकता वाले लाभुको को आवास मिलने में आसानी होगी। उधर मुखिया संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीडीसी पाकुड़ से मिलकर उपयुक्त मांगों के संबंध में एक आवेदन सौंपा। इसपर डीडीसी ने आवश्यक पहल का भरोसा दिया। मौके पर मुखिया संघ के पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष अब्दुस समाद, मजिबुर रहमान, सुशंना हांसदा, लखन हेम्ब्रम, आसिफ हादी के अलावे अन्य मौजूद थे।
0 Response to "अबूआ आवास के लिए बने नए नियम को लेकर मुखिया संघ ने किया विरोध"
एक टिप्पणी भेजें