-->
गंभीर बीमारी से जूझ रहे बिप्लब मंडल के परिवार को सरकारी सुविधा से वंचित, राशन कार्ड नहीं होने से बढ़ी परेशानी

गंभीर बीमारी से जूझ रहे बिप्लब मंडल के परिवार को सरकारी सुविधा से वंचित, राशन कार्ड नहीं होने से बढ़ी परेशानी


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के असुरबांध गांव में 12 वर्षीय बिप्लब मंडल गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।बिप्लब की बीमारी के कारण परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण समय हो गया है।परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बिप्लब के इलाज में परेशानी हो रही है। परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है, जिससे सरकारी सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह, थाना प्रभारी मदन चौधरी, जिला से संतोष सिन्हा, मनोज मंडल, सुमित कुमार चौधरी, बिरेंदर मंडल सहित कई अधिकारियों ने बिप्लब से मुलाकात की और उसकी स्थिति का जायजा लिया. इस मौके पर अधिकारियों ने बिप्लब के परिवार को आवश्यक सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया।बिप्लब की बीमारी के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की बात कही गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह ने कहा कि बिप्लब के परिवार को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सरकारी सुविधा का लाभ मिल सके।

0 Response to "गंभीर बीमारी से जूझ रहे बिप्लब मंडल के परिवार को सरकारी सुविधा से वंचित, राशन कार्ड नहीं होने से बढ़ी परेशानी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4