स्कूली बच्चों के बीच प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
शनिवार, 24 अगस्त 2024
Comment
हिरणपुर : प्रखंड के घाघरजानी स्थित फुटबॉल मैदान में खेलो झारखण्ड के तहत शनिवार को स्कूली बच्चों के बीच प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ टुडू दिलीप, बीईईओ मो. रफीक आलम, बीपीओ किशन भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया। वहीं मंच का संचालन शिक्षक दीपक साहा ने किया। आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग 100 मीटर का दौड़ आयोजित किया गया। जहां छात्र दौड़ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर के छात्र जगय मुर्मू प्रथम, मध्य विद्यालय बड़तल्ला के अजमल अंसारी द्वितीय एवं मध्य विद्यालय तारापुर के रावण सोरेन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह 100 मीटर छात्रा दौड़ प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरजानी के बाहा सोरेन प्रथम, मध्य विद्यालय बड़तल्ला के यास्मीन खातून द्वितीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कबिता पहाड़िन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावे रिले दौड़, हाई व लोंग जम्प, शॉट पुट, जिलेबिन थ्रो आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां स्कूली बच्चों ने अपने प्रतिभा को दिखाया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि इस प्रकार के खेल के आयोजन से बच्चों में खेल भावना का विकास होता है। किसी भी खेल के लिए अनुशासन बहुत ही आवश्यक है। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी खेलकूद एक अच्छा माध्यम है। मौके पर कई विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
0 Response to "स्कूली बच्चों के बीच प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें