विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने की छम छम देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना
मंगलवार, 13 अगस्त 2024
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मंगलवार को जामाडोबा स्थित झारखंड प्रदेश किन्नर समाज के अध्यक्ष छम छम देवी के आवास में पहुंची। छम छम देवी किन्नर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही है यह जानकर विधायक पूर्णिमा सिंह उनसे मिलने के लिए उनके आवास जामाडोबा पहुंची और बेहतर इलाज के लिए सुझाव दिये। पूर्णिमा नीरज सिंह ने बताई की छम छम माता हमारे परिवार की घरेलू सदस्या जैसी है।हमारे हर दुख सुख में वह हमेशा शामिल रहती हैं। उनकी तबीयत खराब होने की सूचना पाकर मैं उनसे मिलने उनकी आवास आई हूं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करती हूं।
0 Response to "विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने की छम छम देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना"
एक टिप्पणी भेजें