जंयती पर याद किए गए मदर टेरेसा,किया माल्यार्पण
सोमवार, 26 अगस्त 2024
Comment
पाकुड़: मदर टेरेसा के जयंती पर शहर के छोटी अलीगज स्थित मदर टेरेसा के आदमकद प्रतिमा पर सोमवार को मेथोडिस्ट् चर्च के सदस्यों की ओर से माल्यार्पण किया गया। सर्वप्रथम केक काटकर जन्मदिन का गीत गाया गया। इसके बाद माल्यापन किया गया और इनके निस्वार्थ सेवा कार्य को याद करते हुए सभी को मानव सेवा के कार्य को करने के लिए रेवरेंड स्टीफन सोरेन पास्टर ने संदेश दिया। स्टीफन सोरेन ने कहा कि मदर टेरेसा गरीबों और असहायों के लिए अपने मानवीय कार्यों के लिए प्रसिद्द हो गयीं। माल्कोम मुगेरिज के कई वृत्तचित्र और पुस्तक जैसे समथिंग ब्यूटीफुल फॉर गॉड में इसका उल्लेख किया गया। उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार और भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। उसके आर्दशों में चलकर देश व समाज का सेवा करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित पाकुड़ जिला मेथोडिस्ट् चर्च के डीएस रेवरेंड स्टीफन सोरेन, धनुषपूजा मेथोडिस्ट् चर्च के पास्टर रेवरेंड शर्मिला सोरेन, पूर्व वार्ड पार्षद किरण लाल कापरी, धनुषपूजा के ग्राम प्रधान संजय मुर्मू आदि मौजूद थे।
0 Response to "जंयती पर याद किए गए मदर टेरेसा,किया माल्यार्पण"
एक टिप्पणी भेजें