-->
अमित सिन्हा ने हजारीबाग विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया।

अमित सिन्हा ने हजारीबाग विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया।


जुड़े रहे हैं हजारीबाग से लेकर जेएनयू तक पढ़ाई के दौरान विद्यार्थी परिषद के साथ विकास का एजेंडा बताया

भनुमित्र संवाददाता।

हजारीबाग विधानसभा सीट पर डॉ अमित सिन्हा ने  अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते कहा है कि जिस तरह सभी लोग भाजपा में अपना दावा ठोक रहे हैं। उसी तरफ मैं भी अपना पार्टी स्तर पर दावा ठोक रहा हूं। भाजपा के विचारधारा से छात्र जीवन से जुड़े रहे हैं। इसलिए उनकी भी दावेदारी बनती है। वह बुधवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह जिले के चौपारण प्रखंड के रहने वाले हैं। लेकिन मातृभूमि शहर के सदानंद रोड वार्ड नंबर 12 मे रही हैं। स्थानीय स्तर पर पढ़ाई करने के बाद उन्होंने जेएनयू दिल्ली से स्नातकोतर हिंदी मे पढ़ाई की है। रांची विश्वविद्यालय से स्वातंत्र्योत्तर हिंदी उपन्यासों में राष्ट्रवादी विचारधारा पर पीएचडी भी किया है। वह छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के साथ जुड़े रहे हैं। वहीं से उन्होंने राजनीतिक अनुभव प्राप्त किया है। वह पूर्व सदस्य चुनाव प्रबंधन विभाग, भाजपा पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड और पूर्व सदस्य कार्यक्रम विभाग लोकसभा चुनाव 2019 का अनुभव प्राप्त है।  पूर्व संपर्क प्रमुख रांची महानगर स्वदेशी जागरण मंच, पूर्व एबीपी कार्यकर्ता एवं चुनाव संयोजक 20113 एनयूएसयू चुनाव जैसे कार्य का दायित्व निभा चुके हैं। भाजपा उन्हें अपना प्रत्याशी बनाती है तो बहुत  ख़ुशी होगी।वह विकास को नई दिशा देना चाहते हैं। कृषि अनुसंधान के साथ-साथ औद्योगिक विकास उनका लक्ष्य होगा। ताकि रोजगार का सृजन हो सके। हजारीबाग को विकास का एक नया मॉडल देना चाहते हैं।वह नई सोच के साथ काम करके शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करना चाहते हैं।

0 Response to "अमित सिन्हा ने हजारीबाग विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4