-->
सेवा सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लोकसभा में भाजपा द्वारा किए गए वादे की याद दिलाई

सेवा सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लोकसभा में भाजपा द्वारा किए गए वादे की याद दिलाई


रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी :ऑल इंडिया फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया वी एस एस एम्पलाईज एसोसिएशन  ने 
लोकसभा चुनाव के समय वाले भाजपा ‌द्वारा  घोषणा को  याद दिलाते हुए
प्रधानमंत्री को पत्र लिखा  है जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह ने कहा है  भाजपा के चुनावी घोषणा के अनुसार वरिष्ठ नागरिका (70 वर्ष) को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के फ्री इलाज हेतु परिपत्र जारी किया जाय।। पत्र में अध्यक्ष ने कहा है , लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ‌द्वारा घोषना की गई थी की 70 वर्ष होने पर वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के बराबर 5 लाख रुपए तक की इलाज की सुविधा दी जायेगी। सरकार भी बन गई, कार्य भी हो रहा है लेकिन अभी तक उक्त घोषणा को लागू करने का परिपत्र जारी नहीं किया गया। इसे शीघ लागू करने  का आग्रह करते हैं। हमे उम्मीद है की यह वादा झूठा नहीं होगा क्योंकि वर्ष 2013 में भाजपा द्वारा ईपीएस 95 पैशन में बढ़ोतरी कर भगत सिंह कोश्यारी कमेटी के प्रस्ताव के अनुसार 3 हजार रुपए एवं महंगाई भत्ता देने की घोषणा की गई थी परंतु केंद्र में सरकार बनाने के बाद भाजपा ने वादा नहीं निभाया। कहावत है की दूध का जला मट्ठा  भी फूंक फूंक कर पीया जाता है। इसलिए वरिष्ठ नागरिकों को तब तक विश्वास नहीं होगा जब तक 70 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बुजुर्गा को 5 लाख रूपए तक के फ्री इलाज के लिए परिपत्र जारी नहीं कर दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे  के भाड़ा  में  मिलने वाली रियायत तो खत्म कर ही दिया गया है। इस पर भी विचार किया जाय।

0 Response to "सेवा सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लोकसभा में भाजपा द्वारा किए गए वादे की याद दिलाई"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4