-->
कुष्ठ रोगी खोजो अभियान को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई

कुष्ठ रोगी खोजो अभियान को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई

पाकुड़: शनिवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सिविल सर्जन सभागार पाकुड़ में कुष्ठ रोगी खोजो अभियान के प्रथम चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला समन्वय समिति के बैठक का आयोजन किया गया।

सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने सभी चिकित्सा पदाधिकारी को अवगत किया कि दिनांक 28.08.2024 से 13.09.2024 l तक पाकुड़ जिला अंतर्गत सभी प्रखंड में घर-घर जाकर कुष्ठ रोगी को चिन्हित करना है। इसके लिए सभी प्रखंड में कार्यरत कर्मी माइक्रोप्लान के अनुसार प्रतिदिन कार्य करेंगे एवं प्रतिदिन का प्रतिवेदन जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी कार्यालय पाकुड़ को भेजना सुनिश्चित करेंगे। कुष्ठ रोगी खोज अभियान के सफल कार्यान्वयन हेतु सघन प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा की इस अभियान के बारे में गांव-गांव तक लोगों को जानकारी होनी चाहिए तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। जिले में जितने भी सहिया हैं वे सभी घर घर जाकर कुष्ठ रोगी के बारे में जानकारी देगी। लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, कारण, लेख उपचार आदि सभी चीजों की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही लोगो को यह भी जानकारी होनी चाहिए कि कुष्ठ रोग का इलाज एवं एमडीटी दवा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त में दी जाती है।

इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ कौशल कुमार सिंह एवं पाकुड़ जिला अंतर्गत सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

0 Response to "कुष्ठ रोगी खोजो अभियान को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4