प्रखंड स्तरीय गैर आवासीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरे दिन का प्रशिक्षण संपन्न
शनिवार, 24 अगस्त 2024
Comment
पाकुड़ : मनरेगा अन्तर्गत संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु मुखिया, ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ का हिरणपुर प्रखंड के प्रखंड पंचायत संसाधन केंद्र प्रखंड स्तरीय गैर आवासीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन कुल 04 सत्रों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत प्रथम दिन हुए प्रशिक्षण की पुनरावृत्ति के साथ प्रारंभ हुई। तत्पश्चात् प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुए अगले दो सत्र में मास्टर ट्रेनर शोराब अली द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ई- मास्टर बुक, सामग्री सूची एवं सेवन पंजी के बारे में बताया गया। वहीं अंतिम सत्र में मनरेगा पोर्टल का व्यवहारिक प्रशिक्षण देते हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन की समाप्ति की गई।
0 Response to "प्रखंड स्तरीय गैर आवासीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरे दिन का प्रशिक्षण संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें