-->
अस्पताल में तोड़तोड़ मामले में चार नामजद सहित 300 अज्ञात पर मामला दर्ज

अस्पताल में तोड़तोड़ मामले में चार नामजद सहित 300 अज्ञात पर मामला दर्ज

पाकुड़: जिले के सदर अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में अस्पताल उपाधीक्षक मनीष कुमार सिन्हा के बयान पर चार नामजद सहित 300 अज्ञात पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए आवेदन में अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया है कि दिनांक 21 अगस्त को हिरणपुर थाना क्षेत्र के 
बडतल्ला निवासी गर्भवती महिला हालिमा खातुन पति नूर आलम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिजर के उपरान्त दिनांक 22 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में अचानक ईलाज के दौरान उसका तबियत बिगड़ गया। तीन चिकित्सकों के अथक प्रयास करने के पश्चात भी उनकी जान नही बच सका। इससे आक्रोशित उनके पति एवं परिजन द्वारा उग्र भीड़ के साथ सदर अस्पताल सोनाजोडी के मुख्य द्वार को अवरूद्ध कर दिया गया। लगभग शाम को 06:30 बजे नगर थाना क्षेत्र के सोलागड़िया निवासी सलाम मोमीन, सफीक अंसारी, हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई निवासी मनोबर आलम, सोलागडिया नोवासी रोगा मोमीन सहित अन्य सहियोगी ने भीड़ को भड़काकर 200-300 की संख्या में सदर अस्पताल पाकुड़ के स्वास्थ्य कर्मी एवं चिकित्सको पर जानलेवा हमला करने की नियत से आक्रमन किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्र व गाली-गलोज किया गया। अस्पताल में तोड़-फोड़ कर सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाया गया एंव सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। जिससे अन्य मरीजों के ईलाज में व्यवधान उत्पन्न हुआ। चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कर्मीयों के द्वारा अपने-आप को कमरों में बंद कर अपनी जान बचाई गई। साथ ही अज्ञात एक महिला द्वारा मेरे उपर पैसा लेने का मिथ्या आरोप लगाकर मेरी छवी धुमिल करने की कोशिस की गई। पुलिस ने मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 201/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार बास्की ने कहा कि अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

0 Response to "अस्पताल में तोड़तोड़ मामले में चार नामजद सहित 300 अज्ञात पर मामला दर्ज"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4