-->
डीएफओ ने रक्तदान कर लोगों को किया प्रेरित

डीएफओ ने रक्तदान कर लोगों को किया प्रेरित

पाकुड़: वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरव चंद्रा ने शनिवार को पाकुड़ पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। डीएफओ सौरव चंद्रा ने कहा कि रक्तदान करना बहुत की अच्छा काम है। इस कार्य से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। अगर आपकी थोड़ी सी रक्त से किसी की जान बचती है तो यह बहुत ही पूर्ण का काम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 100 दिन के बाद में अपना रक्तदान करता हूँ। इससे पहले कई बार रक्तदान कर चुका हूँ। सर्विस के दौरान जहां भी रहा हूँ। मैंने अपना रक्तदान किया है। पाकुड़ में पहली बार रक्तदान किया है। अबतक मैंने अपने जीवनकाल मे 15 वां रक्तदान किया है। आगे भी रक्तदान करता रहूंगा। मौक़े पर वन विभाग के पवन कुमार के आलावे रक्त अधिकोष के नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

0 Response to "डीएफओ ने रक्तदान कर लोगों को किया प्रेरित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4