हजारीबाग के चर्चित समाजसेवी वा भाजपा नेता श्रद्धानंद सिंह ने किया कटकमसांडी प्रखंड का तूफानी दौरा।
शुक्रवार, 20 सितंबर 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
हजारीबाग के चर्चित समाजसेवी वा भाजपा नेता श्रद्धानंद सिंह ने प्रखंड कटकमसांडी के छह पंचायतों के अन्तर्गत 25 गांवों का तुफानी जनसंपर्क किया।श्रद्धानंद सिंह ने जनसेवा और क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्यों में निरंतर जुटे हुए रहते हैं। शुक्रवार को हजारीबाग के चर्चित समाजसेवी वा भाजपा नेता श्रद्धानंद सिंह ने कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के छह पंचायत के अंतर्गत पच्चीस गांवों का सघन दौरा किया । इस दौरान भाजपा नेता श्रद्धानंद सिंह का कटकमसांडी क्षेत्र वासियों ने ढोल- ताशे और गाजे- बाजे के साथ पारंपरिक अंदाज में थिरकते और गाते-झूमते हुए फूल माला पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया। श्रद्धानंद सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के रेबर, आराभुसाई, ढौठवा,शाहपुर और कटकमसांडी , पंचायत क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए और हर संभव सूख दुख में साथ देने का भरोसा दिए।
*सखी मंडलों की बहनों के बीच किया कालीन वितरण अभियान का शुरूआत, पहले दिन 121 समूहों को भेंट किया आकर्षक कालीन*
भाजपा नेता वा चर्चित समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह सरकारी और गैर सरकारी स्तर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की जनता को तो लाभ पहुंचाते ही हैं निजी स्तर पर भी उन्होंने कमोवेश हरेक साल एक अनोखी योजना की शुरुआत भी करते आ रहें हैं। पूर्व में समाजसेवी अपने विधानसभा क्षेत्र के , बहन/बेटियों के शादी से उनके उनके बीच लहंगा वितरण, कई पर्व/त्यौहारों के उपलक्ष्य में क्षेत्र की माता बहनों के बीच साड़ी वितरण, शोकाकुल ज़रूरतमंद परिवारों के बीच श्राद्ध राशन किट, कोरोना काल के दौरान विशेष सेवा अभियान, के उपरांत अब क्षेत्र में कार्यरत सखी मंडलों की बहनों के बीच आकर्षक कालीन वितरण अभियान की शुरूआत उन्होंने शुक्रवार को कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम पंचायत रेबर,और ग्राम पंचायत शाहपुर स्थित देवी मंडप के प्रांगण से कर दिया। यहां दोनों पंचायत के कुल 121 सखी मंडलों की हजारों दीदियों संग सीधा संवाद किया और अपनी और से सभी सखी मंडलों/ महिला समूहों के बीच आकर्षक कालीन का वितरण किया। समाजसेवी वा भाजपा नेता श्रद्धानंद सिंह अपने हाथों से भेंट किए। उन्होंने ने बताया कि इस कालीन में एक साथ ग्रुप की दर्जनों बहनों के बैठने के उपयुक्त है ।
मौके पर भाजपा नेता श्रद्धानंद सिंह ने कहा की क्षेत्र के विकास और जनसेवा के साथ समाज की आधी आबादी के सम्मान और उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील है और भविष्य में भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है जो चलती रहेगी लेकिन विकास के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों की चिंता करना भी हमारा दायित्व है और इसी दायित्व निर्वहन के तहत क्षेत्र की महिला सखी मंडलों की दीदियों के बीच सीधा संवाद कर उनकी समस्या से रूबरू होने और उसके समाधान की दिशा में प्रयास करने के साथ ही उनतक एक भाई की ओर से अपनी बहनों को आकर्षक कालीन भेंट करने की शुरूआत की है। श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि आधी आबादी की मजबूती के बिना समाज और देश का विकास कदापि संभव नहीं है। ऐसे में उन्होंने आदि आबादी के मजबूती की दिशा में पहल करते हुए क्षेत्र के तमाम सखी मंडलों के सर्वांगीण सहयोग का निर्णय लिया है। उन्होंने सखी मंडलों की दीदियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आप आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ें, बैंक लोन सहित अन्य प्रकार के सहयोग में एक भाई के रूप में श्रद्धानंद सिंह आपके साथ है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि किशीरी राणा, जिला मंत्री रीतलाल यादव कटकमसांडी पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव,पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद यादव, ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति अध्यक्ष रामचंद्र यादव,मुखिया आदित्य दांगी, ढौठवा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सोहर राणा, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार रवि,कंचनपुर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, निर्मल साव,रामचंद्र साव,बिराज साव,कपिल दांगी, प्रकाश यादव, विजय दांगी, सहदेव यादव,बाझा पंचायत के पूर्व मुखिया लीलो सिंह भोक्ता, शाहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेमचंद प्रसाद, दुर्जय प्रसाद,सुभाष यादव,तुलेश्वर यादव,नागेश्वर प्रसाद, दीपक यादव, समुन्दर प्रसाद, सहदेव यादव, प्रभु यादव, पुरण यादव, प्रकाश यादव, कैलाश यादव,मनोज पांडेय,खिरोधर यादव,अर्जुन यादव,अमित सिंह ,अनुराग मित्तल उर्फ सीकू, संतोष राणा, सुनील राणा,कमल यादव, मुकुंद राणा,सहिया साथी कौशल्या देवी,अनुराग मित्तल, लेखराज यादव, संजय सरन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
0 Response to "हजारीबाग के चर्चित समाजसेवी वा भाजपा नेता श्रद्धानंद सिंह ने किया कटकमसांडी प्रखंड का तूफानी दौरा।"
एक टिप्पणी भेजें