प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी के 15 खिलाड़ी वूशु चयन ट्रायल में चयनित।
गुरुवार, 19 सितंबर 2024
Comment
विभिन्न खेलों में अभी तक राज्य स्तरीय खेलो झारखंड के लिए 32 खिलाड़ी चयनित - विजय मसीह,प्रभारी प्रधानाध्यापक।
भानुमित्र संवाददाता।
कटकमसांडी झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देशानुसार खेलो झारखंड के तहत जिला स्तरीय वूशु चयन ट्रायल का आयोजन 18 सितंबर को जिला स्कूल हजारीबाग में किया गया था जिसमें प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी के 15 बालक- बालिका वूशु खिलाड़ी चयनित हुवे । विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार मसीह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलो झारखंड अंतर्गत अभी तक विद्यालय से 32 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में चयनित हुए हैं जो शारीरिक शिक्षा के शिक्षक सरोज कुमार मालाकार के मेहनत के साथ बच्चो की भी मेहनत का ही परिणाम है। वही शारीरिक शिक्षा के शिक्षक सरोज मालाकार ने बताया कि सभी वूशु खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय खेलो झारखंड के तहत स्कूली खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो वहां पर विजेता बनकर राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता एसजीएफआई में भाग लेंगे । चयन ट्रायल के अंडर 17/19 बालक बालिका में चयनित खिलाड़ियों में शामिल हैं अंजली कुमारी,शिल्पा कुमारी,आरसी मलका, सोनम परवीन, शोभा कुमारी, प्यासा कुमारी,राखी कुमारी,इरशाद अंसारी, अमित सांगा,विकास कुमार,मो.सैफ अंसारी, धनराज कुमार,जोलेंन नाग, नीलकमल सरवन।
0 Response to "प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी के 15 खिलाड़ी वूशु चयन ट्रायल में चयनित।"
एक टिप्पणी भेजें