इस बार शताब्दी वर्ष के रूप में दुर्गा पूजा मनाई जाएगी
शनिवार, 21 सितंबर 2024
Comment
अमड़ापाड़ा : वैष्णवी दुर्गा मंदिर का सौ वर्ष पूरा होने के ऊपलक्ष्य पर इस बार शताब्दी वर्ष के रूप में दुर्गा पूजा मनाई जाएगी। इसे लेकर भव्य पंडाल व माता रानी की आकर्षक प्रतिमा के निर्माण कार्य जोरों पर है। इसे लेकर लोगों में खुशी भी देखी जा रही है। पूजा प्रारंभ होने से एक माह पूर्व ही कार्य शुरू कर दिया गया है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव भगत उर्फ बबलू भगत ने बताया कि मंदिर की स्थापना अंग्रेजों के शासनकाल में हुई थी। सन 1924 में बांसलोई नदी पर पुल निर्माण के समय से ही बांसलोई नदी के किनारे स्थित शिव पार्वती एवं दुर्गा मंदिर का निर्माण कराया गया था। वहीं मंदिर के ठीक बगल में दुमका व पाकुड को जोड़ने वाली तत्कालीन एक मात्र पुलिया का निर्माण भी 1924 ईस्वी में हुई थी। पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा वैष्णवी दुर्गा मंदिर में करीब 8 हजार वर्गफुट आकर्षक लुक के साथ भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही शिव पार्वती मंदिर के प्रांगण में करीब 5000 वर्गफुट का अतिरिक्त पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें करीब दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
0 Response to "इस बार शताब्दी वर्ष के रूप में दुर्गा पूजा मनाई जाएगी"
एक टिप्पणी भेजें