
यह चुनाव जनता बनाम आलमगीर आलम एंड फैमिली के बीच है: अफीक असलम
शनिवार, 21 सितंबर 2024
Comment
बरहरवा:बरहरवा प्रखंड के कोटलपोखर स्थित राजबाड़ी प्रांगण में शुक्रवार को पूर्व विधायक अकिल अख्तर के निर्देश पर झारखंड समाजसेवी संगठन की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। जिसमें पाकुड़ विधानसभा के बरहरवा एवं पाकुड़ सदर प्रखंड कमेटी, जोन प्रभारी, पंचायत अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेता अफीफ अमसल एवं डॉ आदिल अख्तर उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की समीक्षा व मजबूती एवं आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार मंथन किया गया। युवा नेता अफीफ अमसल ने कहा कि राजनीति कोई सहज व्यवस्था या काम नहीं है, पर यदि जनता के हित के लिए इसे स्वीकार किए हैं, तो इसके लिए त्याग और अथक परिश्रम की आवश्यकता है। पाकुड़ में बदलाव और खुशहाली लाने की जिम्मेदारी हम कार्यकर्ताओं की है। यहां के दबे कुचले, पीड़ित और शोषित वर्ग हमारी ओर आशा आकांक्षा के देख रही है, उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प हम सबको लेना होगा। उन्होंने स्थानीय विधायक को आड़े हाथों लिया एवं कहा कि यह चुनाव अकिल अख्तर बनाम आलमगीर आलम नहीं है, यह चुनाव जनता बनाम आलमगीर आलम एंड फैमिली के बीच है। जनता इस बार खुद उनके खिलाफ मैदान में उतरकर 20 साल का हिसाब मांग रही है। और उनके भ्रष्ट आचरण पर कड़ा जवाब देने की तैयारी में हैं। जनता ऐतेहासिक विकास मांग रही है, जबकि वे जनता को बरगला कर ऐतेहासिक भ्रष्टाचार का उदाहरण पेश कर रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ पाकुड़ की जनता खड़ी हो चुकी है, एवं परिवर्तन को लेकर आतुर है। एवं अबकी बार अकिल अख्तर के नारे को पूरा करने के लिए संकल्पित है। जो भ्रष्ट लोग पार्टी के बलबूते पर जनता को बरगलाकर चुनाव जीतने का काम करते हैं, यदि वे खुद के काम पर वोट मांगने लगे अधिकतर ईवीएम का खाता भी नहीं खुलेगा। वे जनता को को धोखा देकर भीड़ जुटाने को ऐतिहासिक काम कहते हैं। ऐतिहासिक काम किसे कहते हैं, अकिल अख्तर ने अपने कार्यकाल में दिखाया है। अकील अख्तर जनता के दिल में बसे हुए हैं, वह किसी पार्टी सिंबल के मोहताज नहीं है। वे जनता के लिए काम करते हैं इसीलिए जनता से सीधे काम के नाम पर वोट मांगते हैं। और इस बार जनता ने उन्हें जिताने का मन बना लिया है।
इस दौरान मो. सायेबान, मास्टर मुजीबुर, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद, मौलवी अंजार, कमरुज्जमान, अब्दुर रहमान, शाफिकुल इस्लाम, अब्दुल मलिक लखी कुमारी सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं संगठन के महत्व व आगे की रणनीति पर चर्चा किया।
मौके पर बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू, सरफराज अहमद, अबुल कलाम, अशोक घोष, मीडिया प्रभारी फरोग अहसान, मूसा, अफजल मुखिया, राहुल मुखिया, तोफाईल शेख, इसराइल शेख, मसूद आलम, सोहेल, गुलफाम सहित सभी पंचायत अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रभारी एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद थेl
0 Response to "यह चुनाव जनता बनाम आलमगीर आलम एंड फैमिली के बीच है: अफीक असलम "
एक टिप्पणी भेजें