जेएलकेएम प्रखंड कमेटी ने तीरंदाजी में नेशनल स्तर पर चयनित मनीषा कुमारी को किया सम्मानित।
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत कांडतरी निवासी अंबिका कुमारी पिता नंदकिशोर महतो मनीषा कुमारी पिता कुलदीप महतो के पुत्री तीरंदाजी में नेशनल स्तर पर चयन हुई है।मनीषा कुमारी की चयन होने पर जेबीकेएसएस/जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो के नेतृत्व में पार्टी के प्रखंड कमेटी बड़कागांव के द्वारा घर जाकर मेडल व सिल्ड कप देकर उन्हें सम्मानित किया।तथा उनके उज्जवल भविष्य के कामना की।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो , कोषाध्यक्ष रामचंद्र कुमार कुशवाहा प्रखंड महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष रीता देवी जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी , कांडतरी पंचायत के उपाध्यक्ष जयपाल कुमार प्रखंड कमेटी के सक्रिय सदस्य धर्मनाथ कुमार मथुर महतो पंचम कुमार महीरंजन प्रसाद बसंत बहार जितेंद्र राम हितलाल कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
0 Response to "जेएलकेएम प्रखंड कमेटी ने तीरंदाजी में नेशनल स्तर पर चयनित मनीषा कुमारी को किया सम्मानित।"
एक टिप्पणी भेजें