पंचायत सेवक विशेश्वर मेहता नहीं रहे, लोगों ने शोक व्यक्त किया।
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
बड़कागांव प्रखंड के पंचायत सेवक गोंदलपुरा ग्राम निवासी 55 वर्षीय विशेश्वर मेहता का निधन बेंगलुरु में इलाज के दौरान हो गया। अंतिम संस्कार गोंदलपुरा नदी शमशान घाट में किया गया। बताया जाता है कि विशेश्वर पिछले कई वर्षों से मधुमेह बीमारी से ग्रसित थे। आज शुक्रवार को बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में शोकसभा का आयोजन किया जाएगा। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिप सदस्य सुनीता देवी ,बड़कागांव बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, बीडीओ हरिनाथ महतो, मुखिया वासुदेव यादव, पंचायत समिति उपेंद्र महतो दीपक दास, विनोद कुमार मेहता, उप मुखिया रवि कुमार,विकास कुमार, श्रीकांत निराला, देवनाथ महतो, परमेश्वर महतो , त्रिलोकी कुमार ,सोहनलाल मेहता ,उमेश दांगी, जयनाथ महतो ,शिव शंकर कुमार, महेंद्र महतो, किर्तन कुमार ,चंदन कुमार ,प्रदीप कुमार के अलावा कई लोग शामिल हैं।
0 Response to "पंचायत सेवक विशेश्वर मेहता नहीं रहे, लोगों ने शोक व्यक्त किया।"
एक टिप्पणी भेजें