-->
22 फरवरी को हजारीबाग मंडल लियाफी का आमसभा ऐतिहासिक होगा:- क्षेत्रिय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे

22 फरवरी को हजारीबाग मंडल लियाफी का आमसभा ऐतिहासिक होगा:- क्षेत्रिय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे



सिंदरी :दिनांक
 09/01/2025 को शाखा 4 के प्रांगण मे हजारीबाग मंडल अध्यक्ष सुर्यकांत सिंह के अध्यक्षता में हजारीबाग मंडल अंतर्गत धनबाद 1-2-3-4 अध्यक्ष/सचिव/मुख्य उपस्थित पदाधिकारी संग बैठक कर दिनांक अभिकर्ता व्यवसाय संरक्षण दिवस APP DAY 24 01/2025 को प्रत्येक शाखा में मनाने तथा दिनांक 22/02/2025 को हजारीबाग मंडल का ऐतिहासिक आमसभा आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल सचिव संजय सिंह निकुंभ किए। मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार दुबे ने पदाधिकारीयों को आह्वान करते हुए कहा की दिनांक 22 फरवरी का आमसभा ऐतिहासिक होगा।। आप सभी अभिकर्ता एकजुटता के साथ अपनी मांगों के समर्थन में अभिकर्ताओं को एकजुट करने पौलिसीधारक जनजागरण अभियान के तहत शमशेर अली के द्वारा 1945 में अभिकर्ताओं के व्यवसाय सह स्वाभिमान संरक्षण दिवस APP DAY के दिन प्रत्येक शाखा में समिप में स्थित महापुरुष के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा करके शाखा कार्यालय के सामने अभिकर्ताओं में जनजागरण के तहत नुक्कड़ सभा करें और अपनी मांगों के संदर्भ में विस्तार से बताएं जो की हमारा हक है जो लेकर रहेंगे। ग्रेच्युटी में प्रथम वर्ष कमिशन और T&M को जोड़ें, क्ल्ब सदस्यता में छुट के साथ प्रत्येक अभिकर्ता को मेडिक्लेम, पि एफ पेंशन समेत प्रत्येक मांग को मनवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से लेकर संसद से लेकर सरकार से लेकर प्रबंधन के दरवाजे पर जोरदार एकजुट दस्तक देना है।।बैठक में जोनल अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे, मुख्य रूप मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह मंडल सचिव संजय कुमार निकुंभ मंडल सचिव, मंडल सचिव सि एल आइ ए बिनोद दुबे, शाखा -4 अध्यक्ष रामवधेश सिंह, सचिव पारस राय, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला, कोषाध्यक्ष महिप सिंह, सतनारायण मिश्र, रंग सिंह, धनबाद-3 अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव निरंजन शर्मा , धनबाद-2 अध्यक्ष प्रदीप रवानी, सचिव रविन्द्र श्रीवास्तव, धनबाद-1 अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जय सिंह ने आम सभा को और 24 जनवरी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का एकजुट प्रयास का आह्वान किए।

0 Response to "22 फरवरी को हजारीबाग मंडल लियाफी का आमसभा ऐतिहासिक होगा:- क्षेत्रिय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4