-->
सिंदरी रोड़ाबांध में झामुमो का सदस्यता अभियान

सिंदरी रोड़ाबांध में झामुमो का सदस्यता अभियान


सिंदरी: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) धनबाद महानगर की ओर से 54 नंबर वार्ड के अध्यक्ष सोनू खान के नेतृत्व में सिंदरी रोड़ाबांध में एक भव्य सदस्यता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर सिंदरी नगर प्रभारी रामू मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "संगठन की शक्ति ही बदलाव की असली ताकत होती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिस तरह से आम जनता से जुड़ रहा है, यह राज्य के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है।"पार्टी का मुख्य उद्देश्य आम जनता की आवाज़ को बुलंद करना और झारखंड को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाना है। उन्होंने कहा, "झामुमो हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह सदस्यता अभियान जनता को पार्टी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

इस अभियान में कई स्थानीय नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने झामुमो की विचारधारा और योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे परशुराम सिंह रोहित मण्डल सुरेश मण्डल, संजय चटर्जी, श्वेता कुमारी, कलावती देवी, धीरज कुमार, पारुल सिंह सरदार, जूली देवी, सुप्रिया देवी आदि थे

0 Response to "सिंदरी रोड़ाबांध में झामुमो का सदस्यता अभियान"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4