-->
उत्कृष्ट कार्य हेतु संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया |

उत्कृष्ट कार्य हेतु संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया |



रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
 धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा द्वारा मंडल के 28 कर्मचारियों को अप्रैल 2025 माह में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया । इन कर्मचारियों द्वारा धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया गया जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं/असामान्यताओं को टाला गया | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

0 Response to "उत्कृष्ट कार्य हेतु संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया |"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4