-->
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सिंदरी क्षेत्र के विस्थापितों एवं स्थानीय ग्रामीणों के रोजगार हेतु एच.यू.आर.एल. प्रबंधन को सौंपा मांग-पत्र

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सिंदरी क्षेत्र के विस्थापितों एवं स्थानीय ग्रामीणों के रोजगार हेतु एच.यू.आर.एल. प्रबंधन को सौंपा मांग-पत्र




रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
 सिंदरी:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से  हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (एच.यू.आर.एल), सिंदरी के महाप्रबंधक  गौतम माजी को एक महत्वपूर्ण मांग-पत्र सौंपा गया, जिसमें सिंदरी क्षेत्र के विस्थापितों एवं स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार प्रदान किए जाने की माँग की गई है।

झामुमो नेता परशुराम सिंह द्वारा दिए गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि एच.यू.आर.एल. प्लांट के सफलतापूर्वक चालू होने के बावजूद स्थानीय लोगों को अभी तक न तो समुचित रोजगार मिला है और न ही उन्हें उनका वाजिब हक और अधिकार दिया गया है।

झामुमो ने इस विषय पर 3 दिनों के भीतर सिंदरी नगर समिति के साथ वार्ता की माँग करते हुए चार प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया है:

1. एच.यू.आर.एल. प्लांट में 90% रोजगार सिंदरी क्षेत्र के विस्थापितों एवं स्थानीय ग्रामीणों को दिया जाए।


2. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए रोजगार में 50% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।


3. सभी श्रमिकों को उनके पदनाम (Designation) के अनुसार उचित न्यूनतम मजदूरी प्रदान की जाए।


4. सीएसआर फंड का उपयोग कंपनी द्वारा 7 किलोमीटर की परिधि के भीतर किया जाए तथा इसकी निगरानी हेतु एक स्थानीय समिति का गठन किया जाए।



परशुराम सिंह ने कहा कि यदि इन मांगों पर त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो झामुमो जनआंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे सचिव शिवलाल मुर्मू, उपाध्यक्ष जगदीश हंसदा, अशोक महतो,रोहित मंडल,नाजु सिंह, विश्वजीत गोराई, अजय सोरेन, कृष्णा कुम्हार, विकास गोराई, गोलकी सिंह, आदि सम्मिलित थे

0 Response to "झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सिंदरी क्षेत्र के विस्थापितों एवं स्थानीय ग्रामीणों के रोजगार हेतु एच.यू.आर.एल. प्रबंधन को सौंपा मांग-पत्र"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4