-->
हूल दिवस के अवसर पर जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिदो - कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

हूल दिवस के अवसर पर जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिदो - कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

पाकुड़: जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा आज हूल दिवस के अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम के नेतृत्व में पाकुड़ शहर का भ्रमण करते हुए डीसी आवास के समीप स्थित सिदो कान्हू पार्क में स्थापित वीर शहीद सिदो कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सिदो कान्हू पार्क पहुँचकर सर्वप्रथम पार्टी के जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव ने वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों सहित अन्य ने बारी बारी से माल्यार्पण कर नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने कहा कि 30 जून सन 1855 में अंग्रेजों के जुल्म-व-शोषण और अत्याचार के विरुद्ध बिगुल फूंक कर "हमारी माटी छोड़ो" का नारा देते हुए संघर्ष व बलिदान की गाथा लिखने वाले वीर शहीदों को याद करने का आज खास दिन है। हूल क्रांति के जनक अमर शहीद सिदो-कान्हू के अलावा चांद-भैरव व फूलो-झानो के साथ-साथ विद्रोह में शहादत देने वाले सभी वीरों का बलिदान झारखंड के लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय समिति सदस्य प्रतिमा पांडे, जिला संगठन सचिव मुस्लेउद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव तरुण मंडल, महिला मोर्चा की पुर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नुर आलम, सुशीला देवी, बैजंती देवी, हबीबुर्रहमान, तनवीर आलम, मोसरर्फ हुसैन, मोबारक हुसैन, सोनू आलम, पिंटू गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "हूल दिवस के अवसर पर जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिदो - कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4