-->
कोयला वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई,25 वाहनों से दंड वसूली, दो डंपर जब्त

कोयला वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई,25 वाहनों से दंड वसूली, दो डंपर जब्त

पाकुड़: जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजुर के नेतृत्व में अमड़ापाड़ा कोयला भंडारण स्थल से दुमका-पाकुड़ कोयला भंडारण स्थल मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को जांच अभियान चलाया गया। कोयला ढुलाई करने वाले वाहनों द्वारा सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़ा करना, तिरपाल से न ढकना, आवागमन बाधित करना तथा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 25 वाहनों से कुल एक लाख सैंतालीस हजार सात सौ पचास रुपये दंड वसूला गया।

साथ ही, अधिक भार ढोने के कारण क्रमांक डब्ल्यूबी-65-ई-2476 और डब्ल्यूबी-59-बी-4267 वाले दो भारी वाहन जब्त कर मुफस्सिल थाना को सौंप दिए गए।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी चालकों को चेतावनी दी कि वे सड़क पर कहीं भी वाहन खड़ा न करें। कोयला ढुलाई के समय तिरपाल का उपयोग करें, वैध चालक अनुज्ञप्ति, अधिकृत पत्र, वाहन संख्या पट्टिका तथा वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज सही रखें। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन मालिक के साथ-साथ संबंधित खनन तथा पत्थर चूर्ण संयंत्र के संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "कोयला वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई,25 वाहनों से दंड वसूली, दो डंपर जब्त"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4