-->
जिला परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित,लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

जिला परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित,लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

पाकुड़: उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पाकुड़ महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला परिषद में प्रतिनियुक्त कनीय अभियंता (पंद्रहवां वित्त) एवं सहायक अभियंता के साथ पंद्रहवें वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, योजना कार्यों में अनुमान के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को कहा गया।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद पाकुड़ सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू उपस्थित थीं।

0 Response to "जिला परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित,लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4