-->
उपायुक्त ने किया मुख्य सचिव का स्वागत। जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

उपायुक्त ने किया मुख्य सचिव का स्वागत। जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर


रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
 धनबाद:झारखंड की मुख्य सचिव  अलका तिवारी आज सर्किट हाउस पहुंची। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य सचिव का स्वागत किया। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार, आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग  पवन कुमार तथा खान निदेशक  राहुल कुमार सिन्हा ने भी मुख्य सचिव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पूर्व मुख्य सचिव, झारखंड,  डी.के. तिवारी, आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग,  पवन कुमार तथा खान निदेशक  राहुल कुमार सिन्हा का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 

मौके पर ग्रामीण एसपी  कपिल चौधरी, सिटी एसपी  ऋत्विक श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी  राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर  नौशाद आलम, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

0 Response to "उपायुक्त ने किया मुख्य सचिव का स्वागत। जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4