मरांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई सम्पन्न केंद्रीय समिति अध्यक्ष बने फागु बेसरा महासचिव हीरालाल मांझी बने।
गुरुवार, 31 जुलाई 2025
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
हज़ारीबाग गिरिडीह मारांङ बुरु बचाओं संघर्ष मोर्चा की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न जिसमें 30/07/2025 चल रहे मारांङ बुरु बचाओं संघर्ष मोर्चा बैठक 31 को हुई सम्पन्न बैठक में में प्रस्तावना और समिति का विस्तारीकरण के साथ-साथ आदिवासी समाज के लोगों ने मारांङ बुरु को बचाने को लेकर विशेष चर्चा किया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि मारांङ बुरु आदिवासी संथाल समाज के लोगो का (इस्ट देवता) माराङ बुरु (पारसनाथ पर्वत) ईश्वर के रुप में आदि- अनादिकाल युगो-युगो से पुजते आ रहे है। मारांङ बुरु एवं पहाड़ कि चोटि में पवित्र जुग जाहेरथान (सरना स्थल) और पहाड़ कि तलहटी में दिशोम मांझी थान अवस्थित है जिसे बचाने हेतु देश के समस्त आदिवासी समाज को एक जुट होकर इस पवित्र स्थान को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। मारांङ बुरु सम्पूर्ण स्थांल समाज के लिए सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण धार्मिक तीर्थ स्थल है, मारांङ बुरु बचाओं संघर्ष मोर्चा मारांङ बुरु में संथालों की आस्था को संरक्षित करने के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगा एवं सभी कानूनी लड़ाइयाँ सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी। मारांङ बुरु बचाओं संघर्ष मोर्चा के द्वारा प्रमण्डल स्तरीय बैठक किया जायेगा एवं सभी आदिवासी स्वशासन व्यवस्था (मांझी परगनैत), समाजसेवी, बुद्धजीवी एवं गणमान्य लोगो को मारांङ बुरु बचाओं सषंर्घ मोर्चा से जोड़ा जायेगा।
0 Response to "मरांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई सम्पन्न केंद्रीय समिति अध्यक्ष बने फागु बेसरा महासचिव हीरालाल मांझी बने।"
एक टिप्पणी भेजें