उपायुक्त ने तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक की*
शुक्रवार, 25 जुलाई 2025
Comment
पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में विभिन्न तकनीकी विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष प्रमंडल, पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, लघु सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग तथा भवन निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों से क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने खनिज न्यास निधि के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को गति देने को कहा।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं को आगे बढ़ाएं। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी योजना की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
0 Response to "उपायुक्त ने तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक की*"
एक टिप्पणी भेजें