राजगंज के पहाड़पुर में आयोजित हुआ 1932 करम महोत्सव। 5000 करम वर्ती ने मिलकर बनाया मानव श्रृंखला
मंगलवार, 2 सितंबर 2025
Comment
संजय चौरसिया 🖋️
राजगंज (धनबाद ) आजाद हिंद क्लब पहाड़पुर के द्वारा शिव मंदिर फुटबॉल प्रांगण में आयोजित 1932 करम महोत्सव में 5000 करम वर्ती सरकार से अपना हक और अधिकार 1932 का खतियान की मांग मानव श्रृंखला बनाकर किया। नगरी कला उत्तर की पंचायत समिति के सदस्य अजीत महतो ने बताया कि करम भाई बहन और प्रकृति से जुड़ा हुआ पर्व है जिसमें हर बहन अपने भाई की सलामती और सुख समृद्धि के लिए कर्म पर्व मानती है।और संदेश देती है कि भाई के साथ पर्यावरण की रक्षा करना है।पूरे धनबाद जिले में काफी धूमधाम से मनाया जाता है करम परब।राजगंज के नगरी कला उत्तर पंचायत के पहाड़पुर में हजारों की संख्या में जुट कर करम पर्व के संज़ोत के दिन हजारों की संख्या में कुंवारी बहन करम महोत्सव में शामिल हुई हैं। बताया कि हमारी पहचान 1932 का खतियान।कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को विजेता एवं उपविजेता को नगद एवं ट्रॉफी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस करम महोत्सव में धनबाद जिला के अलावा गिरिडीह बोकारो और जामताड़ा के करम वर्ती शामिल हुई।इस मौके में मुख्य रूप से गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी गोमिया के पूर्व विधायक
लंबोदर महतो, टुंडी विधायक के सुपुत्र दिनेश महतो, बाघमारा प्रमुख गीता देवी, उप प्रमुख रंजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य लाला खान, मुखिया रिंकू महतो,सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो,भाजपा नेता सुरेश महतो समेत अन्य शामिल हुए।आयोजन को सफल करने में मुख्य रूप से नगरी कला उत्तर पंचायत समिति सदस्य अजीत महतो सुशील महतो भोला महतो सक्रिय रूप से मौजूद थे।
0 Response to "राजगंज के पहाड़पुर में आयोजित हुआ 1932 करम महोत्सव। 5000 करम वर्ती ने मिलकर बनाया मानव श्रृंखला "
एक टिप्पणी भेजें