-->
नाले से सिर कटी महिला की लाश बरामद, क्षेत्र में सनसनी

नाले से सिर कटी महिला की लाश बरामद, क्षेत्र में सनसनी

महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र के बुधारपोखर गांव के समीप केनाल स्थित एक नाले से मंगलवार को सिर कटी महिला का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी रवि शर्मा, एसआई दीपक कुमार और एएसआई कमल मुर्मू दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया।

ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन शव की हालत खराब होने और सिर कटा होने के कारण पहचान नहीं हो पाई। मृतका के कपड़ों से शिनाख्त की कोशिश की गई, किंतु सफलता नहीं मिली। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि गांव की एक 20 वर्षीय युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज है। परिजनों को भी बुलाया गया, लेकिन उन्होंने शव को पहचानने से इंकार कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत होता है। वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

0 Response to "नाले से सिर कटी महिला की लाश बरामद, क्षेत्र में सनसनी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4