सिटी ट्रेनिंग सेंटर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन, नृत्य व गीत-संगीत से बांधा समां
रविवार, 14 सितंबर 2025
Comment
पाकुड़ :शहर के रविंद्र भवन में रविवार को सिटी ट्रेनिंग सेंटर की ओर से शिक्षक दिवस एवं हिंदी दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी लुत्फल हक एवं विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर निदेशक हैदर अली सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक नृत्य व गीत-संगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उपस्थित अतिथियों ने सिटी ट्रेनिंग सेंटर के प्रयासों की सराहना की और कहा कि संस्था न केवल कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि छात्रों को रोजगार से भी जोड़ रही है।
निदेशक हैदर अली ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2017 में संसाधनों की कमी के बावजूद सिटी ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की गई थी। धीरे-धीरे छात्रों व ट्रेनरों के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि पाकुड़ में बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती है, जिसे दूर करने की जिम्मेदारी सभी की है। संस्था इसी सोच के साथ छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा के जरिए रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। अनुशासन को उन्होंने सफलता का मूल मंत्र बताया।
0 Response to "सिटी ट्रेनिंग सेंटर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन, नृत्य व गीत-संगीत से बांधा समां"
एक टिप्पणी भेजें