बाँसलोई नदी किनारे 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
रविवार, 14 सितंबर 2025
Comment
अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की बरमसिया कॉलोनी के पास बाँसलोई नदी किनारे रविवार सुबह 14 वर्षीय एक किशोरी का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका विद्यालय की छात्रा थी। घटनास्थल से एक झोला बरामद हुआ जिसमें स्कूल ड्रेस, कॉपी, कलम और चप्पल मिले। वहीं शव के पास से जहरीली दवाई और कुछ नाश्ता भी पाया गया।
0 Response to "बाँसलोई नदी किनारे 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस"
एक टिप्पणी भेजें