अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर इकाई की बैठक सम्पन्न
रविवार, 14 सितंबर 2025
Comment
महेशपुर: आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) महेशपुर इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संयोजक सुमित पांडेय मुख्य अतिथि रहे। बैठक का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सन्नी तिवारी ने किया।
बैठक में संगठन को सशक्त बनाने, छात्र-हितों से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने और आने वाले शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर चर्चा हुई। जिला संयोजक ने जिले की सभी इकाइयों को भंग करने की घोषणा की और सभी प्रखंडों में नई इकाई गठन करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में आगामी 21 सितंबर को महेशपुर इकाई गठन करने का निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त, पूर्व जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने महेशपुर कॉलेज में छात्रावास और छात्रवृत्ति से संबंधित ज्ञापन प्राचार्य को देने की भी चर्चा की।
0 Response to "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर इकाई की बैठक सम्पन्न"
एक टिप्पणी भेजें