-->
सिंदरी: अनुपम सहाय और ओमप्रकाश राम सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए शाखा सचिव

सिंदरी: अनुपम सहाय और ओमप्रकाश राम सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए शाखा सचिव


रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी, भाकपा माले के बार्ड नंबर 55 के शाखा चुनाव में रविवार को आर एम के फोर से अनुपम सहाय और अम्बेडकर नगर आई एम टाइप से ओमप्रकाश राम सर्वसम्मति से निर्विरोध शाखा सचिव निर्वाचित हुए। यह चुनाव बार्ड नंबर 55 के सचिव विमल रवानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 

नवनिर्वाचित शाखा सचिव अनुपम सहाय ने अपने संदेश में कहा कि वे आर एम के फोर के लोगों के सुख-दुख में साथ रहकर और क्षेत्र के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देकर अपने दायित्व को निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। वहीं, अम्बेडकर नगर आई एम टाइप से चुने गए ओमप्रकाश राम ने कहा, "पच्चीस वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अम्बेडकर नगर आई एम टाइप को आजादी मिली है।" उन्होंने यह भी आशा जताई कि सिंदरी विधायक कामरेड चंद्रदेव महतो के सहयोग से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।

चुनाव के सफल आयोजन में राज्य कमेटी सदस्य सुरेश प्रसाद और नगर सचिव राजीव मुखर्जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर भवानी मुखर्जी, रंजीत रंजन, सूरज सोनी, यू.पी.एन. संख्वार, मंटू राम, रवि कुमार, राजकुमार मरांडी, रोहित कुमार, राजेश केवट सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी से आयोजन को सफल बनाया।


0 Response to "सिंदरी: अनुपम सहाय और ओमप्रकाश राम सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए शाखा सचिव"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4