-->
महेशपुर प्रखंड में सीओ की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक आयोजित

महेशपुर प्रखंड में सीओ की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक आयोजित

महेशपुर :प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में सोमवार को सीओ संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सभी ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक हुई। बैठक में ऑफलाइन लगान वसूली, सरकारी जमीन की सुरक्षा तथा राजस्व संबंधी मामलों पर विशेष जानकारी दी गई। सीओ ने कहा कि गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर पहले गांव के गणमान्य लोगों की बैठक कर समाधान करने का प्रयास करें, यदि समझौता संभव न हो तो स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रवासी मजदूरों का नाम-पता दर्ज कर सूची तैयार करें तथा किसी भी अनजान या बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश करने पर उसकी सूचना प्रशासन को दें और उसकी गतिविधियों पर नजर रखें। बैठक में जितेंद्र मुर्मू, धने मरांडी, कमलाकांत मुर्मू, राजेन हेम्ब्रम, गोविंदा हेम्ब्रम, सूरज हेम्ब्रम, भीम सोरेन समेत अंचल के सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

0 Response to "महेशपुर प्रखंड में सीओ की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक आयोजित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4