विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर जिलों को राज्य में उत्कृष्ट बनाने का लिया संकल्प
सोमवार, 15 सितंबर 2025
Comment
पाकुड़: भारत रत्न डा मोक्षगुण्यम विश्वेश्यरैया के 164 वां जन्मदिन को आरईओ विभाग कार्यालय में अभियंता दिवस के अवसर पर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता आरईओ के कार्यपालक अभियंता एतवारी मंडल ने किया। संगोष्ठी में भवन प्रमंडल के कार्ययपालक अभियंता संजय कुमार, पेयजल एंव स्वच्छता विभाग के कार्ययपालक अभियंता अनंत प्रसाद सिंह मौजूद थे। सर्वप्रथम अभियंताओं ने डा मोक्षगुण्यम विश्वेश्यरैया के चित्र पर मालार्पण कर उनके आर्दशों पर चलकर विकास कार्य मे बेहतर भागीदारी कर जिले को राज्य में उत्कृष्ट बनाने का संकल्प लिया। अतिथियों ने बारी-बारी से संगोष्ठी में अभियंताओं के कार्य पर चर्चा कर बेहतर बनाने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यपालक अभियंता एतवारी मंडल ने कहा कि क्षेत्र में कार्य करने के दौरान हमारे पास कई चुनौतियां सामने आती है। लेकिन चुनौतियों पर घबराना नहीं है। बल्कि अपने कर्तव्यों को ईमानदारी पूर्वक पालन कर विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करना है। विकास कार्यों के गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अभियंता एकजुट होकर दृढ़ शक्ति के साथ बेहतर कार्य करने का संकल्प ले। विकास कार्यों को सफल बनना के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। पहले हमारे पास बेहतर संसाधन नहीं थे। बावजूद कार्य को बेहतर करते की क्षमता रखते थे। लेकिन आज के आधुनिक युग मे काफी सुविधाएं हमारे पास उपलब्ध है। मौक़े पर सहायक अभियंता विजय कुमार, जेई दिनेश मराण्डी, राकेश सिंह, ओम प्रकाश कुमार, जनार्दन मंडल, नारद मंडल सहित अन्य मौजूद थे।
0 Response to "विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर जिलों को राज्य में उत्कृष्ट बनाने का लिया संकल्प"
एक टिप्पणी भेजें