-->
चोरी की स्कूटी के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

चोरी की स्कूटी के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

पाकुड़ : भगतपाड़ा बाल विद्यापीठ विद्यालय के सामने से 14 सितम्बर 2025 को अज्ञात अपराधियों द्वारा एक एक्टिवा स्कूटी (पंजीकरण संख्या झारखंड 04 के 8656) चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित प्रसंजीत मरांडी, धनुषपूजा, पाकुड़ के लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाना पाकुड़ में प्रकरण संख्या 250/25 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष दल का गठन कर नगर क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इस बीच रात में सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की गई स्कूटी के साथ के.के.एम. महाविद्यालय के पास घूम रहे हैं। सूचना पर गठित पुलिस दल ने जगह-जगह पर मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों की जांच शुरू की। जांच अभियान के दौरान रात्रि लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर के.के.एम. महाविद्यालय से ईशाकपुर जाने वाली सड़क पर तीनों व्यक्तियों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद वाहन का सत्यापन करने पर यह पुष्टि हुई कि यह वही स्कूटी है, जिसे 14 सितम्बर को विद्यालय के सामने से चोरी किया गया था। गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछताछ में स्कूटी चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शुभम प्रसाद उम्र लगभग 22 वर्ष पिता स्वर्गीय परमेश्वर प्रसाद निवासी मारग्राम थाना रामपुरहाट जिला बीरभूम (पश्चिम बंगाल), रोनी शेख उम्र लगभग 23 वर्ष पिता समद शेख निवासी बेलपोखर थाना मुफ्फसिल जिला पाकुड़ तथा बिट्टू शेख उर्फ जहाँगीर शेख उम्र लगभग 28 वर्ष पिता लोफुर शेख निवासी जानकी नगर थाना मुफ्फसिल जिला पाकुड़। बरामद सामान में एक एक्टिवा स्कूटी (पंजीकरण संख्या झारखंड 04 के 8656) शामिल है।

आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में पता चला कि शुभम प्रसाद के विरुद्ध पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और डकैती के 6 प्रकरण दर्ज हैं, जबकि रोनी शेख के विरुद्ध नगर थाना और मुफ्फसिल थाना पाकुड़ में चोरी के 3 प्रकरण दर्ज हैं तथा बिट्टू शेख उर्फ जहाँगीर शेख के विरुद्ध भी नगर थाना और मुफ्फसिल थाना पाकुड़ में 3 प्रकरण दर्ज हैं।

इस छापामारी दल में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, अवर पुलिस निरीक्षक अभिषेक कुमार, अवर पुलिस निरीक्षक मिथुन रजक, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार राय तथा नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

0 Response to "चोरी की स्कूटी के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4