-->
जल सहिया ने कराया रक्तदान, पति बने प्रेरणादायी उदाहरण

जल सहिया ने कराया रक्तदान, पति बने प्रेरणादायी उदाहरण

पाकुड़ : उपायुक्त के निर्देशानुसार जल सहिया द्वारा ग्रामीणों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई के महत्व पर भी चर्चा की। ग्रामीणों को बताया गया कि भोजन से पहले और शौच के बाद हाथों को साबुन से धोना चाहिए। साथ ही कचरा जमा स्थल की सफाई कर वृक्षारोपण भी किया गया।

जल सहिया की प्रेरणा से उनके पति ने स्वयं रक्तदान किया। रक्तदान के बाद उन्हें प्रमाणपत्र भी दिया गया। मौके पर जल सहिया ने कहा कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनता है, फिटनेस बढ़ती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। इससे शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है।

0 Response to "जल सहिया ने कराया रक्तदान, पति बने प्रेरणादायी उदाहरण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4