-->
कांग्रेस ने पाकुड़ शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की

कांग्रेस ने पाकुड़ शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की

पाकुड़: कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने आज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी से मुलाकात कर नए स्ट्रीट लाइट लगाने और खराब पड़े लाइट ठीक करने का आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि शहर में कई जगह स्ट्रीट लाइट खराब हैं और आने वाले त्योहारों के मद्देनजर यह आम लोगों, खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

अमरेंद्र चौधरी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मौके पर कांग्रेस नगर सचिव यूसुफ अंसारी (रिंकू) भी मौजूद थे।

0 Response to "कांग्रेस ने पाकुड़ शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4