-->
दुर्गा पूजा एवं नवरात्र के दौरान पाकुड़ में विशेष यातायात व्यवस्था लागू

दुर्गा पूजा एवं नवरात्र के दौरान पाकुड़ में विशेष यातायात व्यवस्था लागू

पाकुड़: शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के मद्देनज़र जिला परिवहन कार्यालय, पाकुड़ ने नगर क्षेत्र एवं आसपास के मुख्य सड़क मार्गों पर यातायात सुचारु बनाने के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।

वन वे मार्ग:
27 सितंबर 2025 से पाकुड़ के व्यस्त मार्गों को एकतरफा मार्ग (One Way Road) घोषित किया गया है।

मुफस्सिल थाना रेलवे फाटक होकर आने वाले और पाकुड़ कोर्ट मार्ग से हिरणपुर, बरहरवा, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर जाने वाले वाहन खुदीराम बोस चौक, हरिण चौक, अंबेडकर चौक से आगे जाएंगे।

रेलवे स्टेशन और गांधी चौक से आने वाले वाहन हाटपाड़ा, नगर थाना, व्यवहार न्यायालय, उपायुक्त आवास एवं अन्य गंतव्य के लिए गांधी चौक, तांतीपाड़ा, बिरसा चौक से मार्ग लेंगे।

उपायुक्त आवास चौक, व्यवहार न्यायालय, नगर थाना, अंबेडकर चौक से मुफस्सिल थाना और चांदपुर, पश्चिम बंगाल जाने वाले छोटे वाहन हरिण चौक, गांधी चौक, खुदीराम बोस चौक, रेलवे फाटक से अपने गंतव्य तक जाएंगे।


नो-एंट्री (प्रवेश निषेध) में संशोधन:
28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक शहर में भारी एवं व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश एवं निकास पर अस्थायी संशोधन किया गया है। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नो-एंट्री हटा दी गई है। रात्रि 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक नो-एंट्री लागू रहेगा।

वाहन पार्किंग व्यवस्था:

छोटे वाहन सर्किट हाउस चौक, डीसी आवास चौक के रास्ते सिद्धो कान्हु पार्क के समीप पार्किंग करेंगे।

ओवर ब्रिज, सुभाष चंद्र बोस चौक एवं मालपहाड़ी मार्ग से आने वाले छोटे वाहन हरिणड़ागा हाई स्कूल मैदान में पार्किंग करेंगे।

मुफ्फसिल थाना मार्ग से पाकुड़ रेलवे स्टेशन, रेलवे फाटक और हरिण चौक आने वाले वाहन विवेकानंद चौक के पास पार्किंग करेंगे।

बड़हरवा एवं अन्य मार्गों से पश्चिम बंगाल जाने वाले वाहन किताझोर चौक, केकेएम कॉलेज, ईशाकपुर रेलवे फाटक, मालगोदाम रोड एवं चाँचकी मार्ग से प्रस्थान करेंगे।


जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि वे इन निर्देशों का पालन करें ताकि दुर्गा पूजा एवं नवरात्र के दौरान यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।

0 Response to "दुर्गा पूजा एवं नवरात्र के दौरान पाकुड़ में विशेष यातायात व्यवस्था लागू"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4