ईसाकपुर निवासी स्थाई वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सोमवार, 15 सितंबर 2025
Comment
पाकुड़ : मुफस्सिल थाना पुलिस ने लंबी तलाश के बाद एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ईसाकपुर निवासी जयनुल शेख पिता अब्दुल हसीद के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जयनुल शेख के विरुद्ध न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
0 Response to "ईसाकपुर निवासी स्थाई वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया"
एक टिप्पणी भेजें