-->
सिंदरी के युवराज शांतनु ने हिंदी दिवस लघु कहानी लेखन में झारखंड में लहराया परचम, प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया स्कूल और सिंदरी ओर परिवार का मान

सिंदरी के युवराज शांतनु ने हिंदी दिवस लघु कहानी लेखन में झारखंड में लहराया परचम, प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया स्कूल और सिंदरी ओर परिवार का मान




सिंदरी, झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित लघु कहानी लेखन प्रतियोगिता में डिनोबिली स्कूल सिंदरी छात्र युवराज शांतनु ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। युवराज शांतनु डिनोबिली स्कूल सिंदरी का आठवीं का छात्र है। यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय थी। जिसमें पूरे झारखंड से हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया था। युवराज को यह सम्मान आज रविवार को रांची में आयोजित एक समारोह में सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के प्रवीण कुमार टोप्पो द्वारा प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से उनका पूरा परिवार और स्कूल गदगद है। इसे पूर्व युवराज की बड़ी बहन सुश्री आर्य झा ने भी इसी प्रतियोगिता में वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास से पुरस्कार प्राप्त किया था। यह उपलब्धि दर्शाती है कि उनके परिवार में रचनात्मक लेखन की एक मजबूत परंपरा है। यह सम्मान न सिर्फ युवराज के लिए बल्कि सिंदरी शहर के लिए भी गर्व का विषय है।

0 Response to "सिंदरी के युवराज शांतनु ने हिंदी दिवस लघु कहानी लेखन में झारखंड में लहराया परचम, प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया स्कूल और सिंदरी ओर परिवार का मान"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4