-->
बीडीओ ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

बीडीओ ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

पाकुड़िया :प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर कई विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाकुड़िया पंचायत के हरिपुर, पत्थरडांगा सहित कई गांवों का भ्रमण किया।

बीडीओ ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वृक्षारोपण, अबुआ आवास योजना और दीदी बाड़ी योजना का स्थल निरीक्षण किया। पाकुड़िया पंचायत सचिवालय पहुंचकर उन्होंने मईया कक्ष का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने लाभुक सिमोन टुडू के एक एकड़ जमीन पर किए गए वृक्षारोपण, मर्शिला हांसदा की दीदी बाड़ी योजना, कोलोमती किस्कु और लीलमुनि सोरेन के अबुआ आवास योजना तथा जलमीनार का जायजा लिया। अधूरे पड़े आवास कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश उन्होंने लाभुकों को दिया। साथ ही प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित को आवास कार्य को प्राक्कलन एवं समय सीमा के अनुरूप अविलंब पूर्ण करवाने का निर्देश दिया।

मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, पंचायत मुखिया अनिता सोरेन, पंचायत सचिव अनिल शर्मा, रोजगार सेवक एवं लाभुक उपस्थित थे।

0 Response to "बीडीओ ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया निरीक्षण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4