अमड़ापाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का लिया गया संकल्प
सोमवार, 15 सितंबर 2025
Comment
अमड़ापाड़ा : सोमवार को अमड़ापाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को सफल बनाने के लिए थाना प्रभारी द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों, मुखिया, बुद्धिजीवियों एवं समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया था।
बैठक में आगामी पर्व-त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि सभी समुदायों के लोग बाजार क्षेत्र में रहते हैं और हर वर्ष विभिन्न समुदायों के त्यौहार आते हैं। ऐसे समय में शांति समिति की भूमिका अहम होती है, ताकि भाईचारे के साथ त्योहार मनाया जा सके और किसी तरह की अनहोनी घटना न घटे।
बैठक में अमड़ापाड़ा बाजार की सड़क समस्या पर भी चर्चा हुई। लोगों ने कहा कि यहां दो-दो कंपनी होने के बावजूद सड़क मरम्मती का कार्य कपड़े की रफ़ू की तरह किया जाता है, जो कुछ ही दिनों में उखड़ जाता है और बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं। विकास कार्य कंपनी की ओर से अपेक्षित स्तर पर नहीं हो रहा है।
थाना प्रभारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि मंदिर परिसर के आसपास सीसी कैमरा लगाया जाना आवश्यक है। साथ ही एक स्वास्थ्य स्टॉल लगाना भी अनिवार्य होगा। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि किसी तरह की अफवाह पर विश्वास नहीं किया जाएगा और यदि ऐसी कोई सूचना मिलती है तो तुरंत स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी औशब अहमद खां और थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
0 Response to "अमड़ापाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का लिया गया संकल्प"
एक टिप्पणी भेजें