मनरेगा बागवानी योजना का निरीक्षण, बीडीओ ने दिए निर्देश
सोमवार, 15 सितंबर 2025
Comment
लिट्टीपाड़ा : सोमवार को प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिट्टीपाड़ा में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत संचालित आम बागवानी योजना का निरीक्षण किया गया।
यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 में ढेना मरांडी एवं प्रीशीला मरांडी की भूमि पर एक-एक एकड़ क्षेत्र में लागू की गई है। योजना से कुल 2428 मानव दिवस का सृजन होगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ दीर्घकालिक आय का स्रोत भी तैयार होगा।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास उपस्थित थे। बीडीओ ने बागवानी स्थल पर साफ-सफाई, एच-टेका एवं थाली बनाने का निर्देश ग्राम रोजगार सेवक और बागवानी सखी को दिया। उन्होंने कहा कि— “बागवानी योजनाएँ ग्रामीणों को तात्कालिक रोजगार देने के साथ-साथ भविष्य में आय का साधन भी बनेंगी।”
0 Response to "मनरेगा बागवानी योजना का निरीक्षण, बीडीओ ने दिए निर्देश"
एक टिप्पणी भेजें