-->
प्रखंड लिट्टीपाड़ा के मंझलाडीह में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम सभा, विकास का खाका तैयार

प्रखंड लिट्टीपाड़ा के मंझलाडीह में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम सभा, विकास का खाका तैयार

लिट्टीपाड़ा : सोमवार को प्रखंड लिट्टीपाड़ा के ग्राम मंझलाडीह में “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत भव्य ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मैसा पहाड़िया ने की।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना, योजनाओं में पारदर्शिता लाना और ग्राम स्तर पर ठोस विकास योजना तैयार करना है।

ग्राम सभा में मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, समाज कल्याण तथा अन्य योजनाओं की जानकारी साझा की गई। साथ ही सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन, कब्रिस्तान घेराबंदी एवं धूमकुडिया भवन जैसे अहम कार्यों का चयन किया गया।

ग्राम सभा ने निर्णय लिया कि सभी प्रस्तावित योजनाओं को 2 अक्तूबर 2025 को विशेष ग्राम सभा में पारित किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों और कर्मियों ने मिलकर ग्राम विकास का नजरी नक्शा तैयार किया। साथ ही ग्राम लीडर के रूप में मीना मालतो, बबलू मालतो, जेम्स मालतो, जोसफ मालतो और बैदा पहाड़िया का चयन किया गया।

सभा में भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और उत्साहपूर्ण माहौल में विकास का संकल्प लिया गया।

0 Response to "प्रखंड लिट्टीपाड़ा के मंझलाडीह में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम सभा, विकास का खाका तैयार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4