इंजीनियर्स डे” एवं “प्रोजेक्ट डेमोंस्ट्रेशन” का आयोजन पाकुड़ पॉलिटेक्निक
सोमवार, 15 सितंबर 2025
Comment
पाकुड़ : सोमवार को पाकुड़ पॉलिटेक्निक संस्थान में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर इंजीनियर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से प्रोजेक्ट डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता और समस्या समाधान क्षमता को बढ़ावा देना तथा उनके विचारों को “माइंड टू मार्केट” तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करना रहा। विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित प्रोजेक्ट उनकी तकनीकी दक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक बने।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुर्ती ने विद्यार्थियों को उनके नवोन्मेषी कार्यों के लिए बधाई देते हुए कहा कि “इंजीनियरिंग सदैव समाज से जुड़ी होनी चाहिए। विद्यार्थी निरंतर नवाचार करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।”
संस्थान की प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव ने उद्घाटन भाषण में छात्रों से हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने आशा जताई कि पॉलिटेक्निक के छात्र सामाजिक चुनौतियों को तकनीक के माध्यम से हल कर देश को नई दिशा देंगे।
वरिष्ठ शिक्षाविद् अमिया रंजन बरजेना ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर सर विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की और छात्रों को उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्र सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण
प्रोजेक्ट डेमोंस्ट्रेशन में सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट्स को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रथम पुरस्कार – एआई आधारित रोबोट (बीएसएच विभाग), द्वितीय पुरस्कार – पावर बूस्टर (मैकेनिकल विभाग) तथा तृतीय पुरस्कार – स्मार्ट डस्टबिन (बीसीए विभाग) को प्रदान किया गया।
अंत में संस्थान की ओर से यह संदेश दिया गया कि – “इंजीनियरिंग केवल ज्ञान नहीं, बल्कि समस्याओं का सुन्दर समाधान खोजने और तकनीकी परिवर्तन को समाज की भलाई के लिए उपयोग करने की संगठित शक्ति है।”
0 Response to "इंजीनियर्स डे” एवं “प्रोजेक्ट डेमोंस्ट्रेशन” का आयोजन पाकुड़ पॉलिटेक्निक"
एक टिप्पणी भेजें