बीएड प्रशिक्षुओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
रविवार, 14 सितंबर 2025
Comment
पाकुड़ : प्रोजेक्ट परख 2.0 तैयारी उड़ान के अंतर्गत मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर रविवार को बीएड प्रशिक्षुओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम रविन्द्र भवन टाउन हॉल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, एडीपीओ पियूष कुमार एवं बीएड प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर पाकुड़ जिले को मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2026 में राज्य में अव्वल बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका सबसे अहम होती है। बच्चे राष्ट्र की धरोहर व भविष्य हैं, जिन्हें सही दिशा देना शिक्षकों का दायित्व है। शिक्षक विद्यार्थियों को अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य की भी शिक्षा दें।
0 Response to "बीएड प्रशिक्षुओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें