नियमित टीकाकरण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
रविवार, 14 सितंबर 2025
Comment
पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी स्वास्थ्य सहिया, सहिया साथी, बी.टी.टी. एवं एस.टी.टी. के साथ नियमित टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए ड्यू लिस्ट को 10 दिनों के अंदर सर्वे कर अद्यतन किया जाए। उन्होंने सहिया, सेविका और एएनएम को इस दिशा में सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया।
0 Response to "नियमित टीकाकरण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक"
एक टिप्पणी भेजें