-->
‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तीसरे दिन 11 पंचायतों और 2 नगर परिषद वार्डों में लगे शिविर

‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तीसरे दिन 11 पंचायतों और 2 नगर परिषद वार्डों में लगे शिविर

पाकुड़ : राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत रविवार को पाकुड़ जिले के 11 पंचायतों एवं 2 नगर परिषद वार्डों में जनसेवा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा लाभुकों को मौके पर ही सहायता उपलब्ध कराई गई।

आज आयोजित शिविर भवानीपुर, हिरानंदनपुर (पाकुड़ सदर), डांगापाड़ा (हिरणपुर), फूलपहाड़ी एवं नावाडीह (लिट्टीपाड़ा), जराकी एवं सिंगारसी (अमड़ापाड़ा), खांपुर एवं दमदमा (महेशपुर), बसंतपुर एवं पलियादाहा (पाकुड़िया) तथा नगर परिषद वार्ड 06 और 07 में आयोजित हुए।

उप विकास आयुक्त ने शिविरों का किया निरीक्षण

उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने पाकुड़ प्रखंड के भवानीपुर एवं हिरानंदनपुर पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल, सेवा वितरण व्यवस्था, प्राप्त आवेदनों की संख्या एवं लाभुकों की समस्याओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। इस दौरान लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं विभिन्न प्रमाणपत्रों का वितरण भी किया गया।

उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने कहा कि ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक आवश्यक सेवाएँ पहुँचाना है। पंचायतों एवं नगर क्षेत्रों में लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से विभागीय सेवाएँ लोगों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है कि प्राप्त हर आवेदन का समय पर निपटारा सुनिश्चित करें।

आयोजित शिविरों में आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली अन्य सेवाएँ—जैसे दाखिल-खारिज, नया राशन कार्ड, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र आदि से संबंधित आवेदनों के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए। 21 से 28 नवंबर तक संचालित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में बड़ी संख्या में जिलेवासियों की भागीदारी दर्ज की जा रही है।

0 Response to "‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तीसरे दिन 11 पंचायतों और 2 नगर परिषद वार्डों में लगे शिविर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4